SINGRAULI – मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर पर की कार्यवाही, 3900 लीटर डीजल जप्त

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, August 26, 2025 8:51 AM

SINGRAULI - मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर पर की कार्यवाही, 3900 लीटर डीजल जप्त
Google News
Follow Us

SINGRAULI – मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर पर कार्यवाही की है, बताया जा रहा है कि यह डीजल से लोड टैंकर गुजरात से सिंगरौली लाया जा रहा था हालांकि जैसे ही टैंकर अपने स्थान पर पहुंचता और उससे पहले ही मोरवा पुलिस ने कार्रवाई कर दी, सूत्रों की माने तो यह डीजल आउटसोर्सिंग कंपनियों में खपाने के लिए लाया जा रहा था, मोरवा पुलिस  टैंकर वाहन को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोरवा पुलिस को सूचना मिली कि अवैध रूप से डीजल लोड कर एक टैंकर जा रहा है । पुलिस ने अपने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी करके डीजल से लोड टैंकर जप्त कर लिया है.

जब-जप्त किए गए डीजल लोड टैंकर को पुलिस ने पकड़ा और वाहन चालक से डीजल परिवहन संबंध में दस्तावेज मागे तो चालक मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाया । लिहाजा मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर को जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस वाहन में 3900 लीटर डीजल है जिसकी बाजार की कीमत 345000 रुपए लगभग बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि गुजरात से डीजल की यह बड़ी खेप गुजरात से लाई जा रही थी और सिंगरौली जिले के ओबी कंपनियों में यह डीजल पहुंचाया जाना था , लेकिन उससे पहले ही मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर को जप्त कर लिया। आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

SINGRAULI - मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर पर की कार्यवाही, 3900 लीटर डीजल जप्त
SINGRAULI – मोरवा पुलिस ने डीजल टैंकर पर की कार्यवाही, 3900 लीटर डीजल जप्त

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment