मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बार फिर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक हिट एंड रन का मामला सामने आया, फिलहाल इस घटना में कई लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा की एक तेज रफ्तार कार तीन राहगीरों को कुचल दिया, घायलों में महिलाओं सहित एक ट्रैफिक पुलिस आरक्षक भी शामिल है।
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेज दिया गया, हालांकि कुछ देरी के बाद लोगों ने कार चालक को भी पकड़ लिया मौके पर पुलिस भी पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, यह पूरी घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने लापरवाही से अपनी कार चलाते हुए कई बाइक एवं लोगों को टक्कर मार दिया जिसके कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि गुस्सए लोगों ने तुरंत कार सवार को पकड़ लिया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया,
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कई बाइक सवार सड़क पर गिर गये, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को भी चोट आई है । जो उस समय ड्यूटी पर था कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है तो वहीं कुछ लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही, फिलहाल कार सवार को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।








