छतरपुर में गुरुवार के दरमियानी रात जिला अस्पताल से एक बड़ा सुरक्षा खामियाज़ा सामने आया है। छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती आरोपी रविन्द्र सिंह परिहार (निवासी देरी गांव, थाना ओरछा) पुलिसकर्मी की जेब से चाबी निकालकर फरार हो गया। आरोपी ने गेट खोलने से पहले मोबाइल से बात की और फिर मोबाइल को डस्टबिन में फेंक दिया। इसके बाद वार्ड का गेट बाहर से बंद कर पुलिसकर्मी की राइफल उठाई और मौके से निकल गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी रविन्द्र सिंह परिहार ने वार्ड से पहले मोबाइल से किसी विशेष व्यक्ति को कॉल किया और फिर फोन कर वार्ड के डस्टबिन में फेंक दिया। उसने गेट खोला और वार्ड का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया
घटना के बाद एसपी अगम जैन, अन्य अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे। शुरुआती जांच में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रधान आरक्षक पंकज, आरक्षक शिवम शर्मा और आरक्षक हरिश्चंद्र को निलंबित कर दिया गया है।








