रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा जनसंपर्क : गांव में बच्चों को नहलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, देखे Video

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, September 16, 2025 8:02 PM

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा जनसंपर्क : गांव में बच्चों को नहलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Google News
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को त्यौंथर विधानसभा के बड़ागांव पंचायत  में पहुंचे सांसद ने वहां गंदे कपड़ों और धूल-मिट्टी से सने बच्चों को खुद पानी, साबुन और शैम्पू से नहलाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता और शिक्षा का महत्व बताते हुए ग्रामीणों से आग्रह किया कि बच्चों की सेहत और पढ़ाई को प्राथमिकता दें।

स्वच्छता और शिक्षा को जोड़ा संदेश

सांसद मिश्रा ने मौके पर कहा कि “साफ कपड़े और साफ शरीर न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।” उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर इन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा, ताकि शिक्षा की ओर उनका पहला कदम सुनिश्चित हो सके।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। समर्थक इसे सांसद की ज़मीन से जुड़ी कार्यशैली बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इसे प्रचार की रणनीति करार दिया है। हालांकि, गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को साफ-सुथरा रखना और पढ़ाई की ओर बढ़ाना समाज के लिए बड़ी जरूरत है।

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा जनसंपर्क : गांव में बच्चों को नहलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा जनसंपर्क : गांव में बच्चों को नहलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment