आयकर कमिश्नर ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन पर रिसॉर्ट बनाया, जांच शुरू

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, September 17, 2025 8:53 AM

आयकर कमिश्नर ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन पर रिसॉर्ट बनाया, जांच शुरू
Google News
Follow Us

भोपाल – एनसीआर दिल्ली में पदस्थ इनकम टैक्स कमिश्नर बी. श्रीनिवास कुमार और उनकी पत्नी हिमानी सारद पन्ना टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण के आरोपों में घिरे हैं। वन विभाग ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। विभाग का कहना है कि वे नेशनल पार्क के कोर एरिया, बफर और ईको- संवेदनशील इलाके में होटल – रिसॉर्ट बना रहे थे। निर्माण स्थल पर एक आरा मशीन भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। यह पहला मामला है, जब किसी इनकम टैक्स कमिश्नर के कमर्शियल निर्माण को रोका गया है। मामला गंभीर होने पर सेंट्रल इंपॉवर्ड कमेटी में पक्ष रखने के लिए मध्य प्रदेश से असिस्टेंट डायरेक्टर मंडला को अधिकृत किया गया है।

दूसरी तरफ़ आईआरएस अफसर और उनकी सुप्रीम कोर्ट में पदस्थ पत्नी ने इन आरोपों से इंकार किया है. उनका कहना है कि यह कोई होटल या रिसॉर्ट नहीं है, बल्कि उनका निजी आवासीय मकान है. ज़मीन का पंजीकरण, सीमांकन, डायवर्जन और म्यूटेशन राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विधिवत किया गया है. ऐसे में इसे अवैध कहना गलत है.

इस मुद्दे को लेकर अब वन विभाग ने राज्य स्तर पर रिपोर्ट तलब की है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर ज़मीन वाकई इको-सेंसिटिव ज़ोन में आती है तो फिर राजस्व विभाग ने कैसे अनुमति दी? और अगर निर्माण नियमों के मुताबिक हुआ है, तो फिर वन विभाग इसे होटल/रिसॉर्ट क्यों बता रहा है?

 

आयकर कमिश्नर ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन पर रिसॉर्ट बनाया, जांच शुरू
आयकर कमिश्नर ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन पर रिसॉर्ट बनाया, जांच शुरू

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment