मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर है जहां चिराहुला मंदिर गेट के सामने से युवक का अपहरण करने की कुछ लोगों के द्वारा कोशिश की गई, हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण युवक का अपहरण नहीं हो पाया और अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
फिलहाल घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह जो पूरा मामला है बिछिया थाना क्षेत्र के चिराहुला मंदिर गेट के पास की बताई जा रहे हैं जहां एक युवक कुछ काम से खड़ा था अचानक कुछ लोग आते हैं और उसका अपहरण करने की कोशिश करते हैं युवक के द्वारा हल्ला गुहार किया जाता है तब आसपास के लोगों ने उसका बचाव किया और बचाव के बाद कुछ आरोपी भाग गए लेकिन एक आरोपी पकड़ा गया, लिहाजा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।







