शहडोल में रेत माफिया के गुर्गों ने रेंजर को 15 मिनट तक डंडों से पीटा

By: शुलेखा साहू

On: Monday, December 15, 2025 7:55 AM

शहडोल में रेत माफिया के गुर्गों ने रेंजर को 15 मिनट तक डंडों से पीटा
Google News
Follow Us

शहडोल – सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में रेत माफिया के लोगों ने वनकर्मियों से मारपीट कर दी। घटना 11 दिसंबर की है। शाम करीब 7 बजे सथनी गांव में बनास नदी किनारे गश्ती के दौरान अभ्यारण्य के रेंजर मुकेश अलावत और सुरक्षाकर्मी अजय मिश्रा पर रेत माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया।

इस दौरान वे कह रहे थे कि – ‘जब नदी किनारे रेत का अवैध खनन कर रहे हैं तो गश्ती टीम आसपास भी क्यों पहुंची।’ रेंजर अलावत के मुताबिक 5 से ज्यादा लोग 15 मिनट तक डंडे व मुक्के से मारपीट करते रहे। इसके बाद गांव की ओर भाग गए। मारपीट की सूचना देवलोंद पुलिस को दी तो वो आधा घंटे बाद पहुंची। बाद में पुलिस को मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई।

लेकिन इस शिकायत पर देवलोंद पुलिस ने तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की। न मारपीट करने वालों का पता लगाया, ना ही प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पर देवलोंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने रविवार को बताया कि वे अवकाश पर हैं और उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

जबकि जानकारी अनुसार थाना प्रभारी शनिवार को अवकाश पर गए। गुरुवार को घटना के दिन देवलोंद थाने में ड्यूटी पर होने के बाद भी थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment