मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर है जहां खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है । शव मिलने से पुलिस महके में हड़कंप मच गया, जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी करण सिंह रावत की ड्यूटी धार में लगी थी और वह शिवानी होटल में ठहरे थे । लेकिन जब सुबह काफी देर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो होटल का स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। जहां टी आई का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
हालांकि प्रारंभिक जांच में यह पता सामने आई है कि टी ई करण सिंह रावत किसी बीमारी का इलाज करा रहे थे। इस बीमारी का मौत से क्या कनेक्शन है इसका पता लगाया जा रहा है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा, फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।








