स्कूल वाहन में ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, December 25, 2025 10:22 AM

स्कूल वाहन में ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म
Google News
Follow Us

उज्जैन –  उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल वाहन के ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोपी ने छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद वाहन में ही उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान मोबाइल से छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए।

इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और छात्रा को घर छोड़कर फरार हो गया ।

छात्रा गांव से निजी स्कूल आने जाने के लिए अन्य बच्चों के साथ जीप से सफर करती थी। इसे जुबेर उर्फ गोलू मंसूरी चलाता था। 23 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर छात्रा ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन आरोपी उसे 5 घंटे तक जीप में अकेले घुमाता रहा और दुष्कर्म किया। दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता नागदा के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को नगर बंद का आह्वान किया गया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए।

कुछ दुकानों के खुले रहने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। उज्जैन से भी पुलिस फोर्स और वज्र वाहन मौके पर भेजे गए, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सका।

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment