मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर है जहां सिंगरौली जिले में पदस्थ पुलिस जवान की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल घटना के बाद मृतक पुलिस जवान के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
पूरा मामला सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतर्गत का है जहां बरगवा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल माझी का आज बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इंद्रलाल माझी 24 दिसंबर 2025 को सुबह कपड़े की साफ सफाई कर रहे थे, इसी दौरान वह अचेत होकर गिर गए।
उनके साथियों को जब अचेत होने की खबर लगी तो तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न जिला सिंगरौली में लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया।
वही बताया जा रहा है कि बनारस के अस्पताल में पुलिस जवान सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी का उपचार चल रहा था लेकिन 26 दिसंबर 2025 की सुबह अचानक मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी जैसे ही सिंगरौली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को लगी उन में शोक की लहर दौड़ गई ।
बताया जा रहा है कि इंद्र लाल माझी सिंगरौली जिले में काफी समय से पदस्थ थे और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।
अब इंद्रलाल मांझी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में किया जाएगा।







