भोपाल -केरवा जंगल कैंप में नए साल की छुट्टी मनाने के बहाने 19 वर्षीय युवती से ज्यादती का मामला सामने आया है। रातीबड़ पुलिस ने शिकायत पर 40 वर्षीय प्रॉपर्टी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। कुछ समय पहले एक सहेली ने उसकी मुलाकात आरोपी जर से करवाई थी। युवती को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। आरोपी ने उसकी मदद की। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया। युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपी उसके दफ्तर पहुंचा। कहा कि नए साल की छुट्टी मनाने केरवा जंगल कैंप चलते हैं। युवती तैयार हो गई और उसके साथ चली गई। दोपहर में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया भी फिर वहां से फरार हो गया। घर लौटकर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई फिर रातीबड़ थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।








