1.22 लाख प्राइमरी-मिडिल टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी… ढाई साल का एरियर भी

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, January 14, 2026 10:00 AM

1.22 लाख प्राइमरी-मिडिल टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी... ढाई साल का एरियर भी
Google News
Follow Us

भोपाल – राज्य सरकार ने संक्रांति से पहले स्कूल शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ाने वाले सहायक शिक्षक (एलडीटी) और उच्च श्रेणी शिक्षक (यूडीटी) के लिए चौथा क्रमोन्नति वेतनमान लागू करने का फैसला किया है।

इस फैसले से उन शिक्षकों को फायदा होगा, जिन्होंने 35 साल की नौकरी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में ऐसे करीब 1.22 लाख शिक्षक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इसके लिए सरकार ने 322.34 करोड़ रु. भी स्वीकृत किए हैं।

मेले में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट

कैबिनेट ने ग्वालियर व्यापार मेला और उज्जैन विक्रमोत्सव मेला-2026 के दौरान वाहन खरीदने पर मोटरयान कर में 50% छूट को मंजूरी दी है। ग्वालियर मेला 25 दिसंबर तो उज्जैन मेला 15 फरवरी से शुरू होगा।

बढ़ा वेतन कब से माना जाएगा?

बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा।

एरियर कितना मिलेगा?

जिन शिक्षकों की 35 साल की सेवा जुलाई 2023 से पहले पूरी हो चुकी है, उन्हें तब से अब तक का पूरा बकाया (एरियर) मिलेगा।  1.20 लाख से 1.80 लाख तक एरियर मिल सकता है।  जिनकी 35 साल की सेवा 2023 से 2026 के बीच पूरी होगी, उन्हें सेवा पूरी होने की तारीख से एरियर मिलेगा।

बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी?

स्कूल शिक्षा विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा। हर शिक्षक की सेवा अवधि की जांच के बाद नया वेतन तय किया जाएगा। इसमें दो महीने लग सकते हैं। उम्मीद है कि अप्रैल से बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी।

क्या पहले रिटायर हो चुके शिक्षकों को भी फायदा 

अभी स्थिति साफ नहीं। संभावना है कि उन्हें पेंशन में लाभ मिले।

 

1.22 लाख प्राइमरी-मिडिल टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी... ढाई साल का एरियर भी
1.22 लाख प्राइमरी-मिडिल टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी… ढाई साल का एरियर भी

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment