SINGRAULI – बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, January 15, 2026 8:47 AM

SINGRAULI - बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत
Google News
Follow Us
नेशनल हाईवे-39 पर चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपद पुल के पास आज दिन बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडसी 1317 और कार  की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला चिकित्सालय सीधी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक युवक रामसिंह पिता कुंजलाल सिंह उम्र 23 वर्ष बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बैसाहिया का निवासी बताया जा रहा है, जो अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही कार से टकरा गया। बताया जा रहा है कि कार वाहन क्रमांक यूपी 78 जीएच 4858 सतना से जीएसटी विभाग की टीम को लेकर बैढ़न इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑडिट के लिए आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
SINGRAULI - बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत
SINGRAULI – बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment