SINGRAULI – किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी हिरासत में 

By: शुलेखा साहू

On: Friday, January 16, 2026 8:04 AM

SINGRAULI - किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी हिरासत में 
Google News
Follow Us
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल किशोरी के साथ दो दरिंदो ने गैंग रेप किया है। पीड़िता एवं उनके परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर ली है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक 15 साल की किशोरी को 14 जनवरी की शााम करीब 6 बजे सूनसान खेत में ले जाकर आरोपी समन सिंह गोड़ एवं श्रीराम सिंह गोड़ दोनों निवासी कुड़ैनिया प्रथम ने सामूहिक दुराचार किया है। पीड़िता के द्वारा शोर-शराबा किये जाने पर आरोपी भाग खड़े हुये। पीड़िता अपने घर पहुंच आपबीती घटना अपने परिजनों को सुनाई। परिजन आज किशोरी के साथ चितरंगी थाना पहुंच एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 70(2), 64(1) एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।
SINGRAULI - किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी हिरासत में 
SINGRAULI – किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी हिरासत में

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment