SINGRAULI – गेस्ट फैकल्टी के ऊपर गन्दी वॉट्सएप चैटिंग का आरोप लगाने वाली छात्रा का इन्तजार करती रही जांच टीम

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, January 18, 2026 7:54 AM

SINGRAULI - The investigation team waited for the student who had accused a guest faculty member of engaging in lewd WhatsApp chats.
Google News
Follow Us

 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति पीजी महाविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के कथित वॉट्सएप चैटिंग प्रकरण की जांच के लिए बनाई गई टीम शनिवार को छात्रा के आने के इंतजार में शाम तक बैठी रही, लेकिन वह नहीं आई।

उसके परिवारीजनों द्वारा पांच मिनट में आने का केवल आश्वासन भर दिया जाता रहा। ऐसे में शाम को प्राचार्य ने संबंधित छात्रा को स्मरण पत्र जारी कर 19 जनवरी को साक्ष्य सहित उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दीकी ने बताया कि छात्रा को जांच टीम के समक्ष उपस्थित कराने के लिए उसके पति और भाई को फोन किया गया, मगर वे लोग पांच मिनट में उसके आने का केवल आश्वासन देते रहे।

ऐसे में प्रकरण के निराकरण में हो रही देरी को देखते हुए छात्रा को स्मरण पत्र जारी कर अंतिम अवसर दिया गया है।

 

SINGRAULI - The investigation team waited for the student who had accused a guest faculty member of engaging in lewd WhatsApp chats.
SINGRAULI – The investigation team waited for the student who had accused a guest faculty member of engaging in lewd WhatsApp chats.

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment