SINGRAULI – पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए युवक ने लगाया मारपीट का आरोप

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, January 20, 2026 9:13 AM

SINGRAULI - A young man summoned to the police station for questioning has alleged that he was beaten up.
Google News
Follow Us

सिंगरौली (वैढ़न ) जियावन थाने से रेत लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले जाने वाले आरोपियों में शामिल मोहम्मद आबिद ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक को पूछताछ के लिए जियावन थाने बुलाया गया था, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई है। गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने रेत के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर को पकड़ा था। रेत लोड ट्रैक्टर को जियावन थाना परिसर में खड़ा करवाया गया था, जिसको रात के अंधेरे में कुछ लोग रेत लोड ट्रैक्टर चोरी कर भाग गये थे। हालांकि रविवार को पुलिस ने रेत लोड ट्रैक्टर को बरामद कर लिया और थाने से ट्रैक्टर ले जाने वाले पिंटू साहू, आबिद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में जियावन थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी का कहना है कि आबिद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसके साथ मारपीट नहीं की गई है, पूछताछ जिस जगह पर की गई वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, अगर मारपीट हुई होगी तो कैमरे में कैद हुआ होगा।

 

SINGRAULI - A young man summoned to the police station for questioning has alleged that he was beaten up.
SINGRAULI – A young man summoned to the police station for questioning has alleged that he was beaten up.

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment