श्योपुर | कूनो नेशनल पार्क में 10 दिन में दूसरी खुशखबरी आई है। आशा के बाद अब गामिनी ने बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया है। यानी इन 10 दिनों में 8 शावकों का जन्म हुआ।
अब देश में 38 चीते हो गए हैं। इनमें से 35 कूनो में हैं। वहीं, 27 ऐसे चीते हैं जो भारत में जन्मे और जीवित भी हैं। संयोग से इसी दिन दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष भी पूरे हुए हैं।
बता दें कि अग्नि वायु कूनो की सबसे सफल ब्रीडिंग जोड़ी हैं। वहीं, मादा ज्वाला तीसरी बार गर्भवती बताई जा रही है। इसी माह 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते और लाए जाने हैं।
कूनो में नन्हें कदमों की आहट… 10 दिन में 8 शावक, 3 शावक जन्मे
मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।