Live Israel Iran War – अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला… 201 की मौत, 747 घायल

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, March 1, 2026 6:46 AM

Live Israel Iran War : हवाई हमले में 53 छात्राओं समेत 70 की मौत
Google News
Follow Us

Live Israel Iran War – यह तस्वीर दुबई के विश्व प्रसिद्ध पाम जुमेराह होटल की है, जहां ईरान ने सुसाइड ड्रोन अटैक किया। होटल से धुएं के बादल उठते दिख रहे हैं। हमले में 4 लोग घायल हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार बुर्ज खलीफा को भी खाली करा लिया गया। अबू धाबी में अमेरिकी दूतावास और दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने सभी स्टाफ को तुरंत शेल्टर लेने का निर्देश दिया।

Live Israel Iran War –  पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका हकीकत में बदल गई। खुद को शांतिदूत बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ रमजान के पवित्र महीने में जंग छेड़ दी है। ट्रम्प ने कहा, ये हमला ईरान के लोगों की आजादी के लिए है। लोग तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा जमाएं। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल समेत खाड़ी के 8 देशों में मिसाइलें बरसाईं। ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने कहा, ट्रम्प खुशफहमी में न रहें, यहां सत्ता परिवर्तन असंभव बात है।

Live Israel Iran War –  भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे लगभग 200 अमेरिकी – इजराइली जेट्स ने ईरान के 13 शहरों में बम बरसाए । ईरान ने 201 लोगों के मारे जाने और 747 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। तेहरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई और राष्ट्रपति पजेशकियान के घर पर भी बम गिराए गए। ईरान ने दोनों नेताओं के सुरक्षित होने का दावा किया है, लेकिन खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि, हमले में खोमेनेई के बेटे मुजतबा की पत्नी जहा और दामाद मिस्बाह के मारे जाने की जानकारी मिली है। ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Live Israel Iran War –  दुनिया चिंता मेंः चीन बोला- ट्रम्प शांति में सबसे बड़ी बाधा

अमेरिकी हमले के बाद दुनिया भर के कई देशों अमेरिका के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

• चीन ने कहा है कि ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। ट्रम्प दुनिया भर की शांति में फिर से सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आए हैं।

• रूस के विदेश मंत्री सरगेई लवारोव ने कहा, यह हमला बिना उकसावे के किया गया और अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का उल्लंघन है। ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। • संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि पहले शांति प्रयासों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। युद्ध का नहीं ।

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अरागची से बात की है। जयशंकर ने हालात पर चिंता जताई है। सभी पक्ष संयम बरतें।

Live Israel Iran War –   खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र बंद पूरी दुनिया में हवाई यातायात चरमराया ।

• बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं । बाकी एयरपोट्र्स पर भी भारतीयों सहित हजारों लोग अटके हैं।

• एअर इंडिया-इंडिगो ने प. एशिया से गुजरने वाली उड़ानें रोकीं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस की उड़ानें भी इनमें हैं। दो उड़ानें रास्ते से लौटीं। एयरपोर्ट्स ने कहा- यात्री अपडेट लेकर ही निकलें। केंद्र ने एयरलाइंस को डायवर्जन पर काम करने को कहा है।

होर्मुजः 20% सप्लाई यहां से है ईरान ने 33 किमी चौड़ा होर्मुज जल मार्ग रोका 20% वैश्विक तेल सप्लाई यहीं से जाती है। पिछले साल भारत का 50% कच्चा तेल इसी रूट के जरिये आया ।

क्रूड : 110 डॉलर तक दाम संभव होर्मुज बंद लंबा खिंचा तो ऊर्जा संकट होगा। क्रूड 3.6% महंगा हो 73 डॉलर पहुंचा। ये 7 माह का रिकॉर्ड कीमतें 80 से 110 डॉलर तक जाने की आशंका।

करेंसी: रुपया और कमजोर होगा महंगा क्रूड महंगाई बढ़ाएगा। रुपया और कमजोर होगा। तेल आयात का बिल बढ़ने से उसके लिए ज्यादा डॉलर देने होंगे। डॉलर की मजबूती जारी रहेगी। सोना-चांदी: फिर तेजी आएगी केडिया एडवाइजरी के अनुसार, लोग सुरक्षित निवेश ढूंढ़ेंगे। सोना फिर 1.90 लाख रु. प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3.5 लाख रु. किलो तक जा सकती है।

बाजारः कल गिरावट का डर कल प्रमुख सूचकांकों में गिरावट संभव है। 1-1.5% करेक्शन हो सकती है। ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं और एफएमसीजी जैसे क्षेत्र दबाव में रहेंगे।

एविएशनः लागत में इजाफा होगा एटीएफ महंगा होगा। साथ ही, री रूटिंग की वजह से एयरलाइंस की ईंधन लागत में इजाफा होगा। एयरलाइंस के मार्जिन और टिकट कीमतों पर असर पड़ेगा।

भारतीय निर्यातकों को शिपिंग रूट बाधित होने, फ्रेट-बीमा लागत बढ़ने और यूरोप-अमेरिका को होने वाली शिपमेंट में देरी का खतरा है।

Live Israel Iran War –  आगे क्याः नए वर्ल्ड ऑर्डर की शुरुआत, समीकरण बदलेंगे

अमेरिका के हमले से अब नए वर्ल्ड ऑर्डर की शुरुआत हो गई है। चीन और रूस अमेरिका के खिलाफ मुखिया देशों की भूमिका में स्पष्ट रूप से सामने आएंगे। समीकरण बदल रहे हैं। इसमें खाड़ी के देशों की भूमिका और सिमटने वाली है। अमेरिका के हमले का खाड़ी के किसी भी देश ने विरोध नहीं किया। सभी देश अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका के पक्ष में बयान दे रहे हैं। जबकि खाड़ी के 8 देशों पर ईरान ने पलटवार किया है। ये इस हमले का सबसे बड़ा जियो पॉलिटिकल शिफ्ट है। यानी मुस्लिम देशों में ईरान अलग-थलग पड़ गया है। जबकि पिछले साल जून के हमले के दौरान खाड़ी के देशों ने ईरान की निंदा नहीं की थी। लेकिन अब अमेरिका का प्रभाव खाड़ी के देशों में सबसे ज्यादा पड़ रहा है।

Live Israel Iran War : हवाई हमले में 53 छात्राओं समेत 70 की मौत
Live Israel Iran War : हवाई हमले में 53 छात्राओं समेत 70 की मौत

 

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment