बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, March 4, 2026 7:53 AM

बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग
Google News
Follow Us

सिंगरौली जिले के बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे टीवी, पंखे, वायरिंग, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए।

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम स्थल के लिए पहुंची लेकिन जब तक टीम पहुंचती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आसपास के दुकानदारों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही नगर परिषद, पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग
बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग

 

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment