एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली का परचम: अवनीश तीसरे, दीप्ति सातवें व खुशी आठवें स्थान पर

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, April 15, 2026 6:23 PM

Google News
Follow Us

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सिंगरौली जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। जिले के मेधावी छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है।सिंगरौली के छात्र अवनीश कुमार नाई ने 497 अंक प्राप्त कर पूरे मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है। अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।वहीं वैढ़न स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीप्ति पांडे ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, विन्ध्यनगर की छात्रा खुशी कुशवाहा ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया है।तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है। इनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है। सिंगरौली का यह प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है।

अमेज़ॉन के बम्फर ऑफर के लिए क्लिक कीजिये

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment