सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में दिल दहला देने वाली घटना। तेदूहा गांव निवासी रघुनाथ कोल की उसके ही बेटे ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मामूली विवाद में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से कई वार किए। रघुनाथ घायल होकर दम तोड़ दिया। सरई पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। हत्या का मामला दर्ज। सरई पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने बताया कि अक्सर पारिवारिक विवाद होता था, रात में भी विवाद हुआ और घटना कारीत हो गई।
Singrauli – बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या, गांव में मच गया हड़कंप
By: शुलेखा साहू
On: Wednesday, March 11, 2026 11:36 AM







