Singrauli – सिगरेट पीने के विवाद में हुई युवक की मौत, दोस्त ही बन गए कातिल

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, March 11, 2026 6:27 PM

Singrauli - सिगरेट पीने के विवाद में हुई युवक की मौत, दोस्त ही बन गए कातिल
Google News
Follow Us

Singrauli : सिंगरौली जिले के मोरवा में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए देर रात मोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिला था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता, पवन को अपनी बाइक पर शराब पिलाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में उनका दूसरा साथी इरशाद खान भी मिल गया। तीनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पवन की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मोरवा थाने के सामने जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Singrauli - सिगरेट पीने के विवाद में हुई युवक की मौत, दोस्त ही बन गए कातिल
Singrauli – सिगरेट पीने के विवाद में हुई युवक की मौत, दोस्त ही बन गए कातिल

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment