अशोकनगर। आज मुंगावली न्यायालय में अभिभाषक संघ के चुनाव किए गए जिसमें एडवोकेट रितेश मोदी दूसरी अभिभाषक संघ मुंगावली के अध्यक्ष बने जिन्होंने 29 वोटो से जीत हासिल की। तो वही उपाध्यक्ष एडवोकेट राशिद खान बने जो निर्विरोध चुने गए। तो वही सचिव के पद पर अबरार खान जमीदार ने जीत हासिल की। तो वहीं सह सचिव के लिए जयपाल यादव निर्विरोध चुने गए। इसी के साथ कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल यादव जो की निर्विरोध चुने गए। तो वही ग्रंथपाल पद के लिये कोमल सिंह सुनेरिया जीत हासिल की।
इस प्रकार अभिभाषक संघ मुंगावली के 6 पदों में से तीन पदों पर चुनाव किए गए एवं तीन पद निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें रितेश मोदी को 84 वोट राधा मोहन तिवारी को 55 एवं विजय सिंह कुशवाहा 18 वोट मिले।
इसी के साथ सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें अबरार खान जमीदार को 85 वोट तो वही अमर सिंह नरवरिया को 74 वोट मिले।
तो वही ग्रंथपाल पद के लिए दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें कल्याण सिंह अहिरवार को 32 वोट तो वही कोमल सिंह सुनेरिया को 126 वोट मिले। निर्वाचन समिति अभिभाषक संघ
मुंगावली में एडवोकेट के, एल कुशवाह, एडवोकेट हरिओम त्रिवेदी, एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव द्वारा अभिभाषक संघ मुंगावली का चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
मतगणना के पश्चात अभिभाषक संघ मुंगावली के समस्त पदाधिकारीयो को समस्त वकीलों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।







