रीवा : तराई अंचल में इलाज के नाम पर मर्यादा तार- तार करने और फिर जेल से छूटकर महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनीस मोहम्मद निवासी चौखंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी झोलाझाप डॉक्टर है। मामला 2022 में शुरू हुआ था जब पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए उसके पास गई थी।
आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे उसने बाद में ब्लैकमेल करने के लिए हथियार बनाया।
पुलिस ने बताया है कि आरोपी की धमकियों से तंग आकर महिला ने साल 2024 में हिम्मत जुटाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया।
इस बार आरोपी ने शर्त रखी कि यदि महिला अपना धर्म परिवर्तन कर लेती है, तो वह उसके वीडियो और फोटो नष्ट कर देगा।








