शहडोल – जैतपुर थाना अंतर्गत कमता कॉलेज तिराहे के पास सोमवार- मंगलवार रात करीब 2 बजे पुलिस से बचकर भाग रहे तीन गांजा तस्करों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
दरअसल, जैतपुर की ओर से जा रही एक संदिग्ध कार को डायल 112 की टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन, कमता तिराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार तीनों युवक बाहर निकलकर भागने लगे। इसी बीच, कुएं में गिरने से तीनों की मौत हो गई।
पुलिस ने युवकों का शव मंगलवार दोपहर कुएं से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जब दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 6 किलो गांजा बरामद हुआ। देर शाम पुलिस ने एक मृतक की जेब से एक लाख रुपए नकद मिलने की बात भी कही।
परिजन बोले- युवक घर से 6 लाख रुपए लेकर निकले थे, लेकिन पुलिस बोली- 1 लाख ही मिले
मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक घर से 6 लाख से अधिक की रकम लेकर निकले थे। दिन भर नकद राशि मिलने से इनकार करने वाली पुलिस ने देर शाम एक लाख रुपए मिलने की बात कही। मृतकों की पहचान कोतवाली इलाके में रहने वाले तनुज शुक्ला तथा टिकुरी टोला बुढ़ार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल व रोहित शर्मा के रूप में की गई।

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308
लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये
Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे







