बैंक डकैती के बाद हटाए गए मनीष खत्री, अब सियाज के एम होंगे सिंगरौली के नए एसपी

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, May 3, 2026 6:09 AM

सियाज के एम होंगे सिंगरौली एसपी
Google News
Follow Us
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात 62 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक को लेकर बदलाव किया गया है।
राज्य शासन ने सिंगरौली के एसपी मनोज खत्री का तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। उनके स्थान पर हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्त रहे वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शियाज के एम को सिंगरौली जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
नए एसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और औद्योगिक क्षेत्र में समन्वय बनाए रखने की चुनौती रहेगी। गौरतलब है कि सिंगरौली जिले को औद्योगिक गतिविधियों और संवेदनशील कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्व में माड़ा में स्थापित औद्योगिक प्लांट में हुई घटनाएं एवं आये दिन सड़क हादसों के बाद लॉ एंड आर्डर की स्थिति से यहाँ चुनौतियां बढ़ जाती है। ऐसे में नए एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।
सियाज के एम होंगे सिंगरौली एसपी
सियाज के एम होंगे सिंगरौली एसपी

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment