परिधानों पर चढ़ रहा फेस्टिव सीजन का रंग

त्योहारों का मौसम आते ही घरों से लेकर बाजार तक रंगों की रौनक दिखाई देने लगती इसका असर महिलाओं के पर भी नजर आ रहा है। फेस्टिव सीजन में साड़ी एक बार फिर पसंदीदा परिधान बनी हुई है, लेकिन इसे पहनने का अंदाज अब पहले जैसा सीमित नहीं रहा। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 20 Sep 2026, 02:37 PM IST | 1 min read
परिधानों पर चढ़ रहा फेस्टिव सीजन का रंग
Share:

त्योहारों का मौसम आते ही घरों से लेकर बाजार तक रंगों की रौनक दिखाई देने लगती इसका असर महिलाओं के पर भी नजर आ रहा है। फेस्टिव सीजन में साड़ी एक बार फिर पसंदीदा परिधान बनी हुई है, लेकिन इसे पहनने का अंदाज अब पहले जैसा सीमित नहीं रहा। 

 

 

महिलाएं पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनने के साथ अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल और एक्सेसरीज के जरिए अपने लुक में बदलाव कर रही हैं। खासतौर पर युवतियां एक ही साड़ी को अलग अंदाज में स्टाइल कर फेस्टिव और मॉडर्न दोनों लुक तैयार कर रही हैं।

क्लासिक निवी स्टाइल अब भी पसंदीदा

साड़ी पहनने का सबसे पारंपरिक और प्रचलित तरीका निवी स्टाइल है। त्योहारों पर साड़ियों को इसी अंदाज में पहनने का चलन बना हुआ है। इसमें पल्लू को कंधे पर खुला रखने के साथ प्लीट्स को व्यवस्थि तरीके से ड्रेप किया जाता है। सादगी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह स्टाइल आज भी पसंदीदा है। इसके साथ चूड़ियां, झुमके, नेकलेस और छोटी बिंदी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज लुक को पूरा करते हैं। साड़ी का लुक सिर्फ ड्रेपिंग से नहीं बदलता । ब्लाउज की नेकलाइन, स्लीव्स, कमर पर बेल्ट, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और फुटवियर, भी पूरे लुक को अलग बना देते हैं।


पहनने के अंदाज में त्योहारों में साड़ी दिख रहा गुजराती - बंगाली अंदाज

त्योहारों पर पारंपरिक लुक के लिए गुजराती स्टाइल की साड़ी महिलाओं की पसंद में शामिल है। इसमें पल्लू को सामने की ओर लाकर ड्रेप किया जाता है, जिससे साड़ी का डिजाइन और बॉर्डर भी उभरकर दिखाई देता है। वहीं बंगाली स्टाइल में चौड़े पल्लू और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ रॉयल लुक तैयार किया जा रहा है। खास मौकों पर महिलाएं इस तरह की ड्रेपिंग को पसंद कर रही हैं, क्योंकि इसमें पारंपरिकता के साथ ग्रेस भी दिखाई देता है।

अलग ड्रेपिंग से एक ही साड़ी का नया लुक

फेस्टिव सीजन में महिलाओं का फोकस सिर्फ नई साड़ी खरीदने पर नहीं, बल्कि अपनी मौजूदा साड़ियों को नए तरीके से पहनने पर भी है। एक ही साड़ी को अलग ड्रेपिंग, ब्लाउज और एक्सेसरीज के साथ पहनकर नया लुक तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर बनारसी साड़ी को पारंपरिक पल्लू के साथ पहनने पर रॉयल लुक मिलता है, जबकि उसी साड़ी को बेल्ट या अलग ब्लाउज के साथ स्टाइल करने पर मॉडर्न लुक तैयार हो जाता है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)