Singrauli - तेज रफ्तार एंबुलेंस वाहन ने कई वाहनों को रौंदा, एक युवक घायल

Singrauli - तेज रफ्तार एंबुलेंस वाहन ने कई वाहनों को रौंदा, एक युवक घायल
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Oct 2026, 02:11 PM IST | 1 min read
Singrauli - तेज रफ्तार एंबुलेंस वाहन ने कई वाहनों को रौंदा, एक युवक घायल
Share:

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना इलाके के अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन में सोनी गेस्ट हाउस के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण एक्सीडेंट में एक मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज  चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय एंबुलेंस बहुत तेज रफ्तार में थी। सब्जी मंडी के पास सकरी सड़क होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सीधे गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में भी तेज आवाज सुनाई दी। घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वाहनों को रौंदते हुए एंबुलेंस चालक भाग निकला है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद मोरवा पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची है और घायल को इलाज के लिए भिजवाया है। वहीं फरार एंबुलेंस चालक की भी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)