तीन दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत

तीन दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 04 Nov 2026, 10:08 PM IST | 1 min read
तीन दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत
Share:

पूरा मामला सीहोर में नेशनल हाईवे 27 पर ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन लड़कों को ठोकर मार दी। तीनों की ऑन द स्पॉट मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है वह तीनों दोस्त थे। एक्सीडेंट रात साढ़े दस बजे मंगलवार की आबू रोड थाना क्षेत्र के मावल कट के पास का है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया आबू रोड से पालनपुर ( गुजरात ) की ओर जा रहे ट्रक ने आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी 

पुलिस ने  तीनों युवकों को एबुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल पहुंचाया डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया मृतक प्रकाश और शंकर तेलवाड़ा के रहने वाले थे। दोनों पड़ोसी थे। वहीं दिनेश उर्फ विनय आबू रोड के चार्निया फली सातपुर का रहने वाला था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है और ड्राइवर की तलाश जारी है 

भाई ने बताया बिना बताए घर से निकल गया था 

मृतक प्रकाश के भाई प्रवीण ने बताया प्रकाश बिना बताए घर से निकला था। रात तकरीबन बारह बजे हमें सूचना मिला कि सड़क दुर्घटना में भाई प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। तीनों युवक मजदूरी करते थे और अविवाहित थे। दिनेश के परिवार में सिर्फ मां है। दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पिता का निधन पहले ही हो चुका था। प्रकाश के पिता माता का निधन हो चुका है। उसके तीन भाई और चार बहने हैं। सभी विवाहित हैं। वहीं शंकर की तीन बहन और एक भाई है। मां का निधन हो चुका था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करते हैं।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)