Vivo S सीरीज ने एक और दमदार फोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी। चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी करने में है। इस स्मार्टफोन में कई सारे फीचर देखने को मिलेगा। Vivo का यह फोन साल की शुरुआत में आई Vivo S60 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर माना जा रहा है। चीनी कंपनी ने साल की शुरुआत में Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Editionपेश किया था।
चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया कि Vivo S70 में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 इस्तेमाल करने वाली है। यह क्लॉककॉम का फ्लैगशिप चिपसेट है जो 4nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। रिपोर्ट के अनुसार Vivo के इस फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले भी मिलेगा जो कि 1.5k रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा।
टिपस्टर के अनुसार Vivo का यह फोन ट्रिपल कैमरे सेटअप के साथ बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मौजूद रहेगा। इस फोन में कंपनी 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी देगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Vivo S60 को कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। मई में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग ₹50,000 है। इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ बाजार में पेश किया था। इसमें 7200 मेगाहर्ट्ज की दमदार बैटरी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। Vivo का यह स्मार्टफोन चिपसेट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है।
इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी कंपनी ने उपलब्ध कराया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। यह एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 6 के साथ आता है।

Comments (0)