पत्नी नहीं बना रही थी संबंध, पति ने की शिकायत तो साढू ने कर दी हत्या

पत्नी नहीं बना रही थी संबंध, पति ने की शिकायत तो साढू ने कर दी हत्या
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 13 Nov 2026, 09:13 PM IST | 1 min read
पत्नी नहीं बना रही थी संबंध, पति ने की शिकायत तो साढू ने कर दी हत्या
Share:

खबर बिहार के बेगूसराय से है, जहां शादी के पांच महीने बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि वैवाहिक विवाद की शिकायत युवक ने अपने साढू से कर दिया। दीपावली के दिन हुए विवाद में साढू और  और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 साल थी। आपको बता दें कि बीते 2026 जून में अभय की शादी मलहीपुर निवासी नंदनी से हुआ था। यह रिश्ता अभय के चचेरे भाई प्रवीण चौधरी ने अपनी ही साली से कराया था। 

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसी बात को लेकर लगातार आए दिन विवाद होता था। परिजनों के अनुसार शादी को अभी पांच महीने ही बीते थे कि तीन बार नंदनी सिर्फ ससुराल आई थी। वह हर बार कुछ दिन रहने के बाद किसी ना किसी बहाने से मायके लौट जाती थी। 

अभय के बार-बार समझाने के बावजूद वह साथ में रहने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी। परिवार का दावा है कि पत्नी ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी नहीं होने की बात कही थी। ससुराल में रहने का दबाव बनाने पर घर से भागने और आत्महत्या करने का भी धमकी की बात महिला द्वारा कही जा रही थी।

 मृतक के पिता अमरेश चौधरी ने बताया कि दुल्हन चार दिन तक अपने मायके में रही थी। इसके बाद वह आई और करीब 17 दिन रहने के बाद फिर मायके चली गई। इस दौरान अभय को पता चला कि उसकी पत्नी के साथ उसकी पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती और संबंध नहीं बनाना चाहती। बावजूद कई बार समझाने की कोशिश किया, बावजूद कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला। 

जब इस बात की शिकायत युवक ने अपने साढू से कह दी, यही बात उसके साढू और पत्नी को नागवार गुजरी और अभय के साथ मारपीट कर दी, जिसमें अभय के शरीर में गंभीर चोट आई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

 अभय के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद जब गांव लाया गया तो परिवार जनों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने सड़क पर शव रखकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

फिलहाल हत्या की वजह के सवाल पर डीएसपी ने बताया कि अभय की शादी उसके चचेरे भाई प्रवीण चौधरी ने अपने साली से कराई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे, उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Trending Reels

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)