SINGRAULI - बैगा समुदाय ने की प्राधिकरण लागू करने की मांग

SINGRAULI - बैगा समुदाय ने की प्राधिकरण लागू करने की मांग
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Oct 2026, 09:22 PM IST | 1 min read
SINGRAULI - बैगा समुदाय ने की प्राधिकरण लागू करने की मांग
Share:

सिंगरौली के 100 से अधिक बैगा आदिवासियों ने आज बुधवार को सिंगरौली कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिंगरौली जिले को बैगा विकास प्राधिकरण में शामिल करने और पहले की घोषणाओं पर अमल करने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद हम लोग की मांगे नहीं मानी जा रही है।

बैगा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्राधिकरण लागू हो चुका है। बावजूद सिंगरौली में अब तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में बैगा समुदाय की आबादी लगभग 1 लाख से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि समाज चाहता है कि बैगा परिवारों को भी विकास योजनाओं का लाभ मिले ताकि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। बैगा समाज के मांग पत्र में 16 नवंबर 2011, 2 सितंबर 2018, 22 जनवरी 2023, 26 जुलाई 2023, 15 मई 2025 और 15 नवंबर 2025 को हुई घोषणाओं का भी जिक्र है।

समाज ने इन घोषणाओं की जांच कर तय समय में उन पर अमल करने की मांग की है। मांग पत्र में बैगा विकास प्राधिकरण के तहत दूसरे जिलों में दी जा रही विशेष भर्ती प्रक्रिया का लाभ सिंगरोली और सीधी के बैगा युवाओं को देने की भी मांग शामिल है। साथ ही पात्र बैगा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)