आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अब तलाक ले लिया है। शादी को लगभग 13 साल हो गए थे और 13 साल बाद दोनों ने अलग-अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह फैसला आपस में समझ और सम्मान के लिए लिया गया है, लेकिन वे दोनों आने वाले समय में अच्छे दोस्त बने रहेंगे। पवन कल्याण और अन्ना अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका भी समय-समय पर निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की प्राथमिकता रहेगी। पवन कल्याण ने तीन शादियां की हैं और तीनों ही बार उनका तलाक भी हो चुका है।
Comments (0)