भाई दूज का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर महिलाएं अपने भाई से कुछ गिफ्ट जरूर लेती हैं। अगर आप भी अपने भाई से कुछ खास और अच्छा गिफ्ट लेना चाहती हैं तो आपके लिए इस पोस्ट पर आज बहुत सारी चांदी की खूबसूरत अंगूठियां लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अंगूठी बताएंगे जिन्हें केवल मात्र आप ₹1000 में खरीद सकती हैं। चांदी की स्टाइलिश अंगूठी आप अपने भाई से तोहफे में लेंगी तो हमेशा के लिए एक यादगार गिफ्ट बन जाएगा। अगर आप भी कम बजट और स्टाइलिश में रिंग लेना चाहती हैं तो देखिए अपनी खास डिजाइन
फ्लोरल और नेचर इंस्पायर्ड सिल्वर रिंग
अगर आपको फूल पत्ती और डिजाइन वाली रिंग ज्यादा पसंद है तो आप इस तरह की चांदी की अंगूठी भी चुन सकती हैं। यह आपको बड़े आसानी से ₹900 से लेकर ₹1000 तक में बाजारों में मिल जाएगा। इस डिजाइन में बने छोटे-छोटे फूल आपके उंगलियों को काफी खूबसूरत बना देंगे।
अमेरिकन डायमंड
अमेरिकन डायमंड जड़ी हुई सिल्वर रिंग्स आजकल बहुत ही खासा ट्रेंड में है। अगर आप भी कम बजट में कुछ क्लासी और शाइनी लेना चाहती हैं तो यह अंगूठी आपके लिए बेहतर हो सकता है। यह बाजारों में ₹600 से लेकर ₹1000 तक में उपलब्ध है।
हार्ट शेप रिंग
अगर आप चाहे तो हार्ट शेप या फिर इंफिनिटी डिजाइन वाली रिंग भी ले सकती हैं। यह डिजाइन काफी ट्रेंडी है और बेहद ही ज्यादा पसंद करने वाला रिंग माना जाता है जो आपके वेस्टर्न या ट्रेडिशनल दोनों लुक को बहुत ही खूबसूरत दिखाएगा। बढ़िया फिनिशिंग वाली इयररिंग बाजार में महज ₹1000 के आसपास में भी उपलब्ध हो जाएगी।
गोल सर्कल वाली रिंग
अगर आप चाहे तो सिल्वर और सोबर गोल सर्कल वाली इस चांदी की अंगूठी को भी चुन सकती हैं। इस तरह की अंगूठी आजकल बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती हैं और हर कोई गिफ्ट देने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन भी आपको साबित हो सकता है। इसकी कीमत भी लगभग ₹1000 ही मानी जा रही है।
अगर आप चांदी की अंगूठी खरीद रही हैं तो कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी चांदी की अंगूठी खरीदें तो उस अंगूठी पर हॉलमार्क का निशान जरूर देख लें ताकि उसकी शुद्धता की गारंटी आपको मिल सके। गिफ्ट के में अंगूठी लेने या देने से पहले उंगली की सही साइज का भी जरूर पता कर लें ताकि एकदम फिट हो जाए। अगर किसी रिंग की साइज अनफिट होती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं तो रिटर्न या एक्सचेंज का विकल्प जरूर लें क्योंकि कभी-कभी ज्वेलरी आपको नकली मिल जाती है। इसलिए पक्की रसीद लें और रिटर्न या एक्सचेंज का विकल्प जरूर देखें।

Comments (0)