हैवी हील्स छोड़कर ट्राई करें घुंघरू वाली मोजड़ी, दिखेंगी बेहतर और खूबसूरत

हैवी हील्स छोड़कर ट्राई करें घुंघरू वाली मोजड़ी, दिखेंगी बेहतर और खूबसूरत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Nov 2026, 09:50 PM IST | 1 min read
हैवी हील्स छोड़कर ट्राई करें घुंघरू वाली मोजड़ी, दिखेंगी बेहतर और खूबसूरत
Share:

हैवी हील्स छोड़कर ट्राई करें घुंघरू वाली मोजड़ी, दिखेंगी बेहतर और खूबसूरत

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इस सीजन में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट और फुटवियर कैरी करती हैं। अगर आप भी इन बातों को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस त्यौहार में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरीके की फुटवियर पहनें तो आपके लिए कंफर्टेबल और सुंदर दिखेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेडी और कंफर्टेबल फुटवियर डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपके फेस्टिवल लुक को काफी खूबसूरत बना देगा। इस सीजन में घुंघरू वाली मोजड़ी और स्टाइल एथनिक फुटवियर ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। 

घुंघरू वाली मोजड़ी

फैशन की इस दुनिया में घुंघरू वाली मोजड़ी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आप भी अगर लेटेस्ट डिजाइन वाली मोजड़ी ट्राई करना चाहती हैं तो आप बिल्कुल सही हैं। जब भी आप इन मोजड़ी को पहनकर चलेंगी तो आप की आपके पैरों की छन-छन की आवाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेगी।

 एथनिक फ्लैट्स

अगर आप चाहें तो खूबसूरत एथनिक फ्लैट्स भी ट्राई कर सकते हैं। इस तरह की फ्लैट्स आपके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देगी। इससे आपके पैर बेहद ही क्लासिक और स्टाइलिश दिखने लगेंगे। यही नहीं ये पहनने से आपके पैरों को काफी आराम भी मिलेगा और पूरे दिन आप इसे पहन भी सकती हैं। 

कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुरी चप्पल का ट्रेड आज से नहीं बल्कि लंबे समय से चला आ रहा है। इन्हें आप फेस्टिवल के दौरान साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में भी पहन सकती हैं। ये हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने के लिए एकदम कंफर्टेबल होती हैं। अगर आप भी कुर्ता या जींस पहन रही हैं तो ये चप्पल आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। 

पंजाबी मोजड़ी

अगर आप चाहें तो खूबसूरत दिखने के लिए पंजाबी मोजड़ी भी पहन सकती हैं। इनमें किया गया मल्टीकलर थ्रेड एवं एम्ब्रॉयडरी वर्क और आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाएगा। इसे आप पहनकर बेहद ही सुंदर और खूबसूरत दिखेंगे। आप इसे कुर्ती प्लाजो या फिर हल्के लहंगे में भी पहन सकती हैं। 

मार्केट से फुटवियर खरीदते समय अपना यह सावधानी 

अगर आप मार्केट से फुटवियर खरीद रही हैं तो कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आपको फुटवियर खरीदते समय साइज जरूर ऐसा लेना चाहिए जो आपको काफी कंफर्टेबल लगे। मौजडी टाइट होने की वजह से पैरों में कई बार छाले हो सकते हैं। अपने आउटफिट वर्क के कलर के हिसाब से ही आपको फुटवियर चुनना चाहिए। अगर आप इसके विपरीत कलर और पैटर्न चुनती हैं तो आपका लुक  काफी खराब हो सकता है। त्यौहार की भागमभाग दौड़ को देखते हुए हमेशा अच्छी क्वालिटी और मजबूत फुटवियर ही पहनना चाहिए।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)