दरअसल इन दिनों भारी भरकम हिल्स का जमाना अब नहीं रहा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेंडी और कंफर्टेबल फुटवियर डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फुटवियर लुक में चार चांद लगा देंगे।
इस सीजन में घुंघरू वाली मुजड़ी और स्टाइलिश एथनिक फुटवियर बहुत ही ज्यादा पसंदीदा माना जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फैंसी स्टाइलिश फुटवियर्स के कलेक्शन के बारे में।
यह है घुंघरू वाली मुजड़ी।

इन दिनों फैशन की दौर में दुनिया में घुंघरू वाली मुजड़ियों का काफी ट्रेंड चल रहा है। आप भी इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन वाला घुंघरू मुजड़ी ट्राई कर सकती हैं।आप इन्हें जब भी पहनकर कहीं जाती हैं तो इनकी छन-छन की आवाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेगी।
एथनिक फ्लैट्स जरूरी नहीं कि आप मुजड़ी ही पहनें।

अगर आप चाहें तो खूबसूरत एथनिक फ्लैट्स भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की फ्लैट्स आपके पूरे लुक को ग्रेसफुल और अट्रैक्टिव बनाता है। इससे आप के पैर बेहद क्लासी और स्टाइलिश दिखने लगते हैं। यही नहीं ये पहनने में भी बहुत आरामदायक होता है जिन्हें आप पूरे दिन आसानी से अपने साथ कैरी भी कर सकती हैं।
कोल्हापुरी चप्पल।

बात करें कोल्हापुरी चप्पल की तो इन्हें कौन नहीं जानता। यह हर महिलाओं की कहीं न कहीं पसंद बनी हुई है। कोल्हापुरी चप्पल आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। इन्हें आप फेस्टिवल के दौरान साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी करने में सहायता मिलती है। ये हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने के लिए एकदम सही चॉइस है। अगर आप सादगी और जिंस पहनना चाहती हैं तो यह चप्पल आपके लुक को और भी ज्यादा सुंदर बना देता है।
बात करे पंजाबी मोजड़ी के बारे में।

अगर आपके माइंड में कुछ अलग चल रहा है तो एक बार आप पंजाबी मोजड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह भी आपके पैरों में काफी खूबसूरत लगेगा। इनमें किया गया मल्टी कलर थ्रेड एम्ब्रायडरी वर्क आपके पूरे लुक में चार चांद सा लगा देंगे। आप इन्हें लांग कुर्ती और पटियाला सूट के साथ पहनेंगी तो काफी जचेगा।

Comments (0)