सिंपल नहीं ट्राई करें ये Indo Western Shrug Sets, देखें डिजाइन

गणेश उत्सव के अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की विदाई को लेकर हर कोई धूमधाम के साथ तैयारी कर रहा है। लोग इस दिन झांकियां सजाकर पूजा अर्चना के साथ बप्पा को विसर्जित करते हैं।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Sep 2026, 12:59 AM IST | 1 min read
सिंपल नहीं ट्राई करें ये Indo Western Shrug Sets, देखें डिजाइन
Share:

गणेश उत्सव के अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की विदाई को लेकर हर कोई धूमधाम के साथ तैयारी कर रहा है। लोग इस दिन झांकियां सजाकर पूजा अर्चना के साथ बप्पा को विसर्जित करते हैं। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक आउटफिट पहनकर सवरती हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर भारी भरकम कपड़ों के बजाय सिंपल और ट्रेडी एथनिक आउटफिट पहनना चाह रही हैं तो ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको हम इस पोस्ट पर बताने जा रहे हैं ऐसे बेहतर कपड़े जो आपको बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। 

एंब्रॉयडरी लॉन्ग श्रंग

अगर आप गणेश विसर्जन के लिए रॉयल लुक पाना चाहती है तो यह एक ड्रेस पहनकर आप की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे और भीड़ से हटकर खूबसूरत दिखेंगे। यह एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। आप अनंत चतुर्दशी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं और हर उम्र की लड़कियां इसे पहन सकती हैं। 

प्रिंटेड सिल्क श्रग सेट

गणपति विसर्जन के दौरान अक्सर महिलाएं सिंपल और लाइट वेटेड कपड़ा पहनना चाहती हैं। ऐसे में आप सिल्क फैब्रिक वाले खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो वेस्टर्न आउटफिट को ट्राई करेंगी तो यह बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इसके साथ ही आप बंधेज, लहरिया या प्रिंटेड श्रग कैरी भी कर सकती हैं और यह बेहद ही खास लगेगा। 

कट वर्क श्रग के साथ स्ट्रेट कट ट्राउजर

कट वर्क श्रग विद स्ट्रेट कट ट्राउजर भी इन दिनों काफी चलन में है। ऐसे में आप अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर इस तरह के आउटफिट को कैरी कर सकते हैं। इसमें श्रग का कट आगे पीछे से ऊपर नीचे ऊंचा नीचा नजर आता है जो आपको बहुत ही परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देगा। 

फ्रंट ओपन कैप स्टाइल श्रग सेट

अगर आप वर्किंग वूमेन हैं और आप ऑफिस में अनंत चतुर्दशी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेहतर है। आप इस इवेंट में काफी अलग और खूबसूरत दिखेंगे। ऐसे सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग और या फिर मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)