संगीत नाइट के लिए हम आपको कुछ ट्रेंडिंग गाउन के डिजाइन्स के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। अगर आप दुल्हन की बहन या अपनी किसी दोस्त की शादी में जाने के लिए तैयार हैं और संगीत नाइट के लिए गाउन की तलाश में अगर कुछ नया चाह रही हैं तो नीचे हम आपको कुछ ट्रेंडिंग गाउन डिजाइन्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन गाउन्स के डिजाइन्स के बारे में।

पहला है सिक्विन या शिमरी वर्क वाला गाउन डिजाइन : अगर आप थोड़ा चमकदार और हैवी लुक के साथ जाना चाहती हैं तो हल्के सीमर वाले फैब्रिक से बना हुआ यह गाउन आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन होगा। इस तरह का गाउन खासकर रात में संगीत पार्टी के दौरान आपके लुक को काफी इनहेंस कर देगा।
दूसरा है केप स्टाइल गाउन : आजकल केप स्टाइल गाउन भी बहुत ज़्यादा चलन में है। इसे महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इस तरह के गाउन के साथ कंधों या बाहों पर एक सुंदर सी केप डिजाइन जैसा बना होता है जो इसे और शानदार और बेहतरीन दिखाता है। ये गाउन बिना दुपट्टे के ही पहने जाते हैं जो पहनने पर आपको मॉडर्न के साथ-साथ रॉयल टच देता है। ऐसी ड्रेस खासकर दुल्हन की बहन के लिए ही बेस्ट रहती है।
बात करें टियर्ड रफल गाउन के बारे में : रफल वर्क वाले आउटफिट भी आजकल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप गाउन में रफल वर्क पहनना पसंद कर रही हैं तो इस तरीके का टियर्ड रफल गाउन भी आपके लिए बहुत ही अच्छा लुक देगा। इसमें लहराती हुई रफल्स आपके लुक को बेहतरीन और गॉर्जियस बना देगी। स्टेज पर परफॉर्म करते समय यह गाउन आपकी खूबसूरती में बेहद अलग सा टच देते हुए आपके चेहरे को चार चाँद लगा देगा।
जैकेट स्टाइल गाउन डिजाइन : बात करें कुछ नया और डिफरेंट ट्रेंडिंग आउटफिट के बारे में तो आजकल जैकेट स्टाइल गाउन भी खूब मार्केट में धूम मचा रहे हैं। ऐसे में आप संगीत नाइट में पहनने के लिए इस तरह के खूबसूरत जैकेट स्टाइल गाउन भी पसंद कर सकती हैं। यह डिजाइन देसी और मॉडर्न फैशन का एक बहुत ही खास कॉम्बिनेशन है जो आपकी संगीत की शाम वाले लुक को लोगों के सामने अलग और ट्रेंडिंग और यादगार बना देगा ।
हाफ शोल्डर या स्वीटहार्ट नेक गाउन के बारे में : यह संगीत नाइट में अपने लुक को एक अलग ही स्टाइलिश और लुक बनाने में खास मदद करता है कंधों को उभारने वाले ये गाउन जब आप पहनेंगी तो यह आपको मॉडल जैसा एक सेलिब्रिटी वाला लुक देगा। इसके साथ आप स्टेटमेंट ईयर रिंग्स या नेकलेस कैरी करके अपने लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट और मॉडर्न बना सकत

Comments (0)