इस लेख में जानिए चंद्रबली के कुछ आकर्षक डिजाइन हम आपको लेके आए हैं जिसे आप अगर अपने आउटफिट के साथ पहनती हैं तो आपके लुक को बेहद इनहैंस और ट्रेंडी लुक दिखाएगा।

आइए पहले की बात करें तो कुंदन चांदबली से पाएं पारंपरिक और साही अंदाज लुक : अगर आप त्योहारों के दौरान अपने लुक में साही अंदाज जोड़ना चाहती हैं तो कुंदन वाले चांदबली ईयररिंग एक बार जरूर अपने चॉइस में शामिल करें।
आपको बता दें इनमें लगे हुए चमकदार कुंदन स्टोन और बारीक कारीगरी इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाती है। वहीं गोल्डन फिनिश वाली कुंदन चांदबली को आप बनारसी साड़ी लहंगे और अनारकली सूट के साथ भी पहनेंगी तो काफी निखर के लुक आएगा।
मोती वाली चांदबाली के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट बनेगा बेहद खास : देखा जाए तो मोती की खूबसूरती कभी भी फैशन से बाहर नहीं हुई। अगर आप अपने फेस्टिव लुक को क्लासी और आकर्षक बनाना चाह रही हैं तो पर्ल चांदबाली ट्राई जरूर करें। सफेद मोतियों से सजी चांदबली देखने में बेहद खूबसूरत लुक बनाती है और लगभग हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच खा जाती है। आप इन्हें शरारा सूट चिकनकरी कुर्ते या सिल्क साड़ी के साथ अगर पहनेंगी तो यह बेहद शानदार खिलखिलाकर उठेंगी।
लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली के साथ छा जाएं। यूनिक स्टाइल में : अगर आप भी हर बार कुछ नया और ट्रेंडी अपनाना चाहती हैं तो लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली आपके लिए बहुत ही बेहतरीन और बेस्ट कलेक्शन होगा। आपको बता दें इन डिजाइन्स में चांद के आकार के साथ नीचे की तरफ छोटी झुमकियां या मोती जैसी लरें लटकी होती हैं। इनकी खासियत है कि ये दिखने में बेहद मनमोहक और ट्रेडिशनल लगती हैं। आप इन्हें वेडिंग फंक्शन, संगीत, रिसेप्शन या किसी त्योहार में पहनकर अपने आपको अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं।
बात करें चौथे की तो ट्रेंडी अंदाज में ऑक्सिडाइज सिल्वर चांदबली ईयररिंग इस समय लेटेस्ट ट्रेंड कर रहा है : आजकल की महिलाएं पारंपरिक ज्वेलरी के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक भी अपने आप को निखारने के लिए दे रही हैं। उनके लिए ऑक्सिडाइज सिल्वर चांदबली काफी बढ़िया ऑप्शन में से एक विकल्प हो सकता है। इन पर बनी बारीकी नक्काशी छोटे घुंघरू और एंटीक फिनिश इन्हें अलग लुक देने में बहुत मदद करती हैं। आप इन्हें कॉटन कुर्तियों के साथ-साथ लांग स्कर्ट, पलाजो सूट और इंडो-वेस्टर्न जैसे आउटफिट के साथ अगर पहनें तो आपके लुक को यह काफी निखार देता है और आप सबसे खास नजर आती हैं। कॉलेज की पार्टी से लेकर इन्हें आप मेहंदी फंक्शन या कैजुअल फेस्टिव टूगेदर में भी आराम से पहन के एंजॉय कर सकती हैं। यह बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक देता है |

Comments (0)