अगर आप नया हेयरकट करवाने की प्लानिंग में हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से हेयर स्टाइल आपके चेहरे पर सूट करेगा तो ऐसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर चेहरे का आकार लगभग अलग ही होता है और उसी के हिसाब से आपके हेयरकट का चुनाव करना चाहिए। जिससे आप और भी खूबसूरत लगेंगी। हम आपको ऐसे ही कुछ हेयरकट के बारे में बताने जा रहे हैं जो राउंड ओवल स्क्वायर हार्ट और लॉन्ग फेस के लिए अलग-अलग हेयरकट्स के बारे में आपको बताएंगे। आइए जानते हैं आपके फेस के अनुसार कौन से हेयरकट्स आप पर खूब जचेगा।
राउंड फेस के लिए लॉन्ग लेयर और साइड बैग बैक्स हेयर स्टाइल :
अगर आपका चेहरा गोला आकार का है और आप थोड़े भरे हुए लगते हैं तो लॉन्ग लेयर्स एंगल्ड लॉन्ग बॉब और साइड स्वेप्ट बैक्स एक बार जरूर ट्राई करके देख सकती हैं। ये हेयरकट चेहरे को काफी अट्रैक्टिव और सुंदर फ्रेम लुक देता है। और बालों में अच्छा मूमेंट लाता है। अगर आप लंबे बाल पसंद करती हैं तो चिन के नीचे से शुरू होने वाली लेयर्स भी आपके लिए बहुत खास हो सकती है।
ओवल फेस के लिए बॉब और बटरफ्लाई कट डिजाइन :
ओवल फेस शेप पर कई तरह के हेयरकट अच्छे तो लगते हैं लेकिन एक बार आप शॉर्ट बॉब लेयर कट पिक्सी कट या बटरफ्लाई हेयरकट अपने फेस के अनुसार कटिंग कराकर देख सकती हैं। यह आप पे खूब जमेगा। अगर बालों की लंबाई कम नहीं करना चाहतीं तो सॉफ्ट लेयर और कर्टन बैंग्स से भी आपका एक नया लुक पा सकती हैं।
स्क्वायर फेस के लिए सॉफ्ट लेयर्स और बेबी बैंग हेयर hair degain होगा खास :
स्क्वायर फेस में जॉलाइन थोड़ी भरी हुई और चेहरे का आकार एंगुलर बिल्कुल अलग होता है। ऐसे में सॉफ्ट लेयर्स वेवी लॉन्ग बॉब और साइड स्वेप्ट बैंग्स आपके लिए एक शानदार चॉइस हो सकता है। ये हेयरकट चेहरे के आसपास हल्का और सॉफ्ट बेहतरीन सुंदर लुक देता है। आप चाहें तो बालों की सिरों पर हल्की वेव्स भी बनवाकर थोड़ा अलग दिख सकती हैं।
हार्ट शेप फेस के लिए कर्टन बैंग्स और चिन लेंथ बॉब डिजाइन :
अगर आपका माथा चौड़ा और ठुड्डी पतली है तो आपका चेहरा हार्ट शेप के तरह होता है। इस फेस शेप पर कर्टन बैंग्स चिन लेंथ बॉब और सॉफ्ट लेयर्स खूब सूरत जचते हैं। ऐसे हेयरकट चेहरे के ऊपरी और निचले हिस्से के बीच संतुलन बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं। छठवां लॉन्ग फेस के लिए शोल्डर लेंथ कट और फ्रिंज लंबे चेहरे पर शोल्डर लेंथ हेयरकट सॉफ्ट वेव और कर्टन बैंग बैंग्स बहुत शानदार नजर आते हैं। अगर आपको फ्रिंज पसंद है तो हल्की फ्रंट बैंग्स भी एक बार जरूर अपनाएं। बालों के दोनों तरफ हल्का वॉल्यूम रखने से चेहरे का लुक बहुत निखरकर आता है।

Comments (0)