नीता अंबानी का साड़ी पहनने का अंदाज शुरू से ही सबसे अलग रहा है। बड़े से बड़े इवेंट और खास मौकों पर वह अक्सर ऐसी साड़ियों का कलेक्शन पहनती हैं जिससे वह सबसे ज्यादा खूबसूरत और अलग लगती हैं। उनके कलेक्शन में सिर्फ महंगी और डिजाइनर साड़ियां ही नहीं बल्कि भारत की पारंपरिक हैंडलूम कला की भी शानदार झलक देखने को उनके साड़ियों में आसानी से मिल जाता है। कांजीवरम से लेकर बनारसी, पटोला, घरचोला और जामदानी तक उनके पास एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ियां देखने को मिल जाएंगी। खास बात यह है कि इनमें से कई साड़ियों को तैयार करने में कारीगरों को महीनों मेहनत करना पड़ जाता है। कहीं असली सोने की जरी का काम हुआ है तो कहीं हाथ से की हुई बुनाई को बारीकी से कारीगरी के द्वारा की गई है। आइए देखते हैं नीता अंबानी के कुछ ऐसे ही खास कलेक्शन और वाइल साड़ियां जो हैंडलूम और कारीगरों के द्वारा बनाई गई हैं।
असली सोने की जरी वाली कांजीवरम साड़ी :
नीता अंबानी की आइवरी और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी बेहद शानदार दिखती है। इस साड़ी को दक्षिण भारत के ऐतिहासिक शहर कांचीपुरम में कारीगर के द्वारा बुनकर बनाई गई है। इसका क्लासिक चेक पैटर्न इसे देखने के लिए खास बनाता है। वहीं इस पर बने मोर और रुद्राक्ष के मोटिफ इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं। मास्टर कारीगर आर वर्धन ने इसे असली सोने की जरी से साड़ी को तैयार किया है। इस साड़ी को पूरा करने में तीन से पांच महीने से भी ज्यादा का समय लगभग लगा। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाथ से बुनाई करने वाले कारीगर कितनी मेहनत और बारीकी से अपना काम करते हैं।
रॉयल पर्पल बनारसी साड़ी :
बैगनी रंग की बनारसी साड़ी में भी नीता अंबानी का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। इस हैंडलूम साड़ी को बनारसी में शुद्ध भारतीय मलबरी सिल्क से हाथों के द्वारा बनाया गया है। इसमें असली जरी से बने फूलों का बेहद बारीकी से ध्यान रखकर डिजाइनिंग का काम हुआ है जिसे जंगला जाल कहा जाता है। तीन रंगों की मीनाकारी इस साड़ी के डिजाइन को बेहद खास बनाती है। इसके गुलदस्ता बॉर्डर और शानदार ब्रोकेड पल्लू की वजह से यह साड़ी रॉयल लुक देती है।
टाइम हंड्रेड गला में पहनी बनारसी साड़ी :
न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम 100 गाला के दौरान नीता अंबानी भारतीय हैंडलूम के खूबसूरती को दुनिया के सामने लाया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक सुंदर बनारसी साड़ी को पहन रखी थी। इसके साथ हाथ से तैयार किया गया ब्लाउज उनके पूरे लुक को और बेहतरीन और ब्यूटीफुल बना रहा था। उनकी साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक हर चीजों में पारंपरिक भारतीय कला की झलक देखने को मिला। सादगी के साथ रॉयल अंदाज पेश करने वाली यह साड़ी उनके खास कलेक्शन में से एक है हाथ से पेंट किए गए तंजौर बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी। नीता अंबानी के रॉयल पर्पल कांजीवरम साड़ी स्वदेश की खास पेशकश है। इसकी खूबसूरती को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाथ से पेंट किए गए तंजौर बॉर्डर और खूबसूरत ब्लाउज के जरिए और खूबसूरत दिखाया है। सदाबहार सिल्क से बनी इस साड़ी का तंजौर शैली के शानदार मोटिफ्स भी देखने को मिले हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें दक्षिण भारत की दो मशहूर कला परंपराओं को मिल नजर आता है जिससे यह साड़ी बिल्कुल अलग लगती है। तंजौर कला जिसकी शुरुआत मंदिरों की दीवारों और धार्मिक चरित्रों से मानी जाती है, इस साड़ी के बॉर्डर पर एक अलग अंदाज में ही देखने को मिला। इस तरह यह साड़ी सिर्फ एक खूबसूरत पहनावा नहीं बल्कि भारतीय कला और बुनाई की विरासत में यह एक अहम लुक और डिजाइन दिखाती है।

Comments (0)