अंबानी परिवार का हर जश्न अपनी भव्यता और साही अंदाज के लिए पूरे देश भर में प्रसिद्ध रहता है। इस बार रिलायंस दिवाली उत्सव 2026 में नीता अंबानी का पारंपरिक लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस समारोह के लिए उन्होंने खास स्वदेश रामावली सिल्क साड़ी को बेहद पसंद कर अपने चॉइस में शामिल किया।
इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह इसमें बड़ी ही खूबसूरत तरीके से बुनाई की गई है, जिसमें भगवान राम का नाम विष्णु भगवान के चरण चिह्न और कमल के फूलों की झलक देखने को आसानी से मिल जाता है।
शुद्ध रेशम से बनी इस खास साड़ी को तैयार करने में कारीगरों को करीब पांच महीने के आसपास का समय लगा है।
आपको बता दें रामावली साड़ी नीता अंबानी के लिए पांच महीनों में तैयार की गई हैआखिर क्या है खास इस साड़ी में जानें :
नीता अंबानी की इस खूबसूरत साड़ी को प्रसिद्ध टेक्सटाइल रिवाइवलिस्ट और मास्टर कारीगर अजय भोज के मार्गदर्शन में तैयार हुआ है। बनारस के कुशल बुनकरों ने शुद्ध रेशम के धागों से इसे हाथों से अपनी कारीगरी को दिखाया है। गहरे सिंदूरी लाल रंग की इस साड़ी पर कई जगह पवित्र राम श्रीराम के लेख लिखे गए हैं। साड़ी की बुनाई में पारंपरिक कड़वा तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इस तकनीक में डिजाइन के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग करके उसकी बुनाई की जाती है, जिससे साड़ी पर बने अक्षर और आकृतियां बेहद खूबसूरत और शानदार और स्पष्ट दिख सकें।
पल्लू पर भगवान विष्णु के चरण और कमल के फूलों के डिजाइन भी देखने को मिले :
इस साड़ी का पल्लू इसकी सबसे खास वजह यह है कि इस पर प्रभु विष्णु भगवान के पवित्र चरण चिह्न ओम और कमल के फूलों की आकृतियां बहुत ही सफाई से बनी हुई हैं। वहीं साड़ी पर राम नाम की बारीक बुनाई इसे आध्यात्मिक और पारंपरिक अंदाज देती है। साड़ी के बॉर्डर पर भारी गोल्डन जरी ब्रोकेड का भी काम हुआ है, जिसमें पारंपरिक फूलों के डिजाइन्स आप बड़े आसानी से देख पा रहे होंगे। इसका पूरा लुक भारतीय संस्कृति आस्था और बनारसी बुनाई की समृद्ध विरासत को हर तरह से दर्शाती है।
मैचिंग ब्लाउज ने बढ़ाया नीता अंबानी के इस खूबसूरती साड़ी का लुक :
नीता अंबानी ने इस सिंदूरी लाल सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग गहरे लाल रंग का सिल्क ब्लाउज भी पहना हुआ है। ब्लाउज पर बारीक तिरछे गोल्डन पैटर्न और ब्रोकेड वर्क जैसे कई डिजाइन्स किए गए हैं। इसकी बाजुओं पर भी भारी सुनहरी बॉर्डर के डिजाइन्स कर इसे खूबसूरत बनाने का प्रयास किया गया है जो साड़ी के साही लुक को काफी बेहतरीन और अट्रैक्टिव बनाता है।
टेंपल ज्वेलरी और पोल्की नेकलेस में दिखा रॉयल अंदाज :
नीता अंबानी का लुक सिर्फ साड़ी तक ही आप सीमित न समझें। इन्होंने इसके साथ मल्टी लेयर्स वाले ज्वेलरी नेकलेस भी अपने सुंदरता को बढ़ाने के लिए पहन रखा है। इसमें अनकट डायमंड और पोल्की के साथ हरे एमराल्ड की डिटेलिंग और किनारों पर मोतियों की लटकन आप साफ देख सकते हैं। इसके साथ उन्होंने बड़े स्टेटमेंट झुमके गोल्ड बैंगल्स और ब्रेसलेट भी पहन रखा है। ज्वेलरी का पारंपरिक अंदाज उनकी रामावली साड़ी के साथ खूब जचता है।
मिनिमल मेकअप और छोटी लाल बिंदी ने नीता अंबानी के लुक को किया पूरा :
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने मिनिमल मेकअप को ही चुना है। चेहरे पर हल्का मेकअप और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी ने उनकी खूबसूरती में रंग भर दिया। कुल मिलाकर उनका यह लुक भारतीय परंपरा, भक्ति और साही फैशन का खूब सूरत नजारा दिखाई देता है। नीता अंबानी ने यह लुक सिर्फ फैशन तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि भारतीय हस्तकरघा और पारंपरिक शिल्पकला को भी खास उनकी वजह से एक जगह और पहचान देता है। स्वदेश के माध्यम से देश के कुशल कारीगरों की कला और सदियों पुरानी बुनाई परंपराओं को आगे बढ़ाने की नीता अंबानी ने अपनी तरफ से खूब प्रयास किया है। रामावली साड़ी इस विरासत की एक खूबसूरत मिसाल मानी जाती है।

Comments (0)