फोटो से लेकर डांस तक रहेगा कंफर्टेबल हम आपको ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो पूरे दिन आपको आरामदायक रखने के साथ-साथ स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने में भी काफी मददगार साबित होगा।
मनमोहक ब्राइडल लुक के लिए ट्राई करें फ्लोरल लहंगा सेट

अगर आप मनमोहक ब्राइडल लुक के लिए ट्राई करें तो फ्लोरल लहंगा सेट काफी खूबसूरत लगेगा इस सूट के साथ अगर आप अपनी मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरती चाहती हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। फ्लोरल लहंगा सेट हल्के फैब्रिक पर बने रंग बिरंगे फूलों के प्रिंट आपके लुक को बेहद आकर्षक बनाने में मददगार साबित होगा। आप इसके साथ मैचिंग या कांच क्रश्टिंग ब्लाउज और हल्का दुपट्टा आपके पूरे लुक को बदल देगा। पिस्ता ग्रीन, लाइट ग्रीन, लैवेंडर और बेबी पिंक जैसे रंग मेहंदी के सेरेमनी मौके पर काफी बेहद खूबसूरत से लग सकते हैं।
स्टाइलिश सरारा सेट में दिखेंगी बेहद खास

बात करें स्टाइलिश सरारा की तो आप सरारा सेट में दिखेंगी बेहद खास साल 2027 आने वाला है जिसमें मेहंदी फंक्शन में अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव और आरामदायक भी हो तो सरारा सेट से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं होगा। इसका फ्लेयर्ड पैटर्न और आरामदायक कुर्ती आपके पूरे लुक को शानदार बनाने में काफी मदद करेगी। आप आराम से इन्हें पहनकर हर एक काम कर सकती हैं और डांस करने में कोई दिक्कत नहीं होती। आजकल गोटा पट्टी मिरर वर्क्स या हल्की कढ़ाई वाले सराराज ड्रेस काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आप चाहें तो इन्हें भी चुन सकते हैं।
मॉडर्न अंदाज पाने के लिए कोट सेट वाला लुक।

आपको बता दें आजकल कोट सेट काफी ट्रेंडिंग चल रहा है। ऐसे में शादी पार्टी में लोग इसे पहनना काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप मेहंदी के लिए कुछ हल्का आरामदायक और ट्रेंडी चाहती हैं तो इसे आप अपनी पसंद बना सकती हैं। मैचिंग टॉप और बॉटम का यह कॉम्बिनेशन आपको काफी इनहैंस लुक देगा। आप प्रिंटेड पैंट के साथ क्रॉप टॉप प्लेन टॉप या एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट चुन सकती हैं।
नए जमाने के साथ आप धोती पैंट और क्रॉप टॉप हो सकता है खास

अगर आप आज के दौर से नए जमाने वाला ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो धोती पैंट और क्रॉप टॉप आपकी सबसे खास पसंद बन सकती है क्या आप भी जेन जी दुल्हन या हैं तो अपनी मेहंदी सेरेमनी में सबसे हटकर और यूनिक दिखना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ क्रॉप टॉप या पेपलम टॉप पहन सकती हैं यह आउटफिट्स पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच को जोड़ने का काम करता है। धोती पैंट का अनोखा डिजाइन आपने अब तक किसी के पास पहने हुए ज्यादातर नहीं देखा होगा यह लुक आपको बेहद फैशनेबल और आपके दोस्तों के बीच में काफी हटकर और ट्रेंडी फैशनेबल लुक बना सकता है।

Comments (0)