भाजपा के मंत्री ने युवक को मारा थप्पड़

भाजपा के मंत्री ने युवक को मारा थप्पड़
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Sep 2026, 08:28 PM IST | 1 min read
भाजपा के मंत्री ने युवक को मारा थप्पड़
Share:

खबर दिल्ली से है जहां दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर युवक साहब सिंह का एक बयान भी सामने आया है। 

उन्होंने कहा है कि मैं एमएलए के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी हुई गतिविधि संभालता हूं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था। इसलिए हम आए थे। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही है। जब मैंने यह बात बताई तो मंत्री जी बर्दाश्त नहीं कर पाए और मुझे मार दिया। 

साहब सिंह ने बताया कि पुलिस भी वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और जो भी कार्रवाई जरूरी है, वह कार्रवाई की जानी चाहिए। हम केवल दावे नहीं बल्कि हर चीज का वीडियो सबूत है। कार्रवाई होनी चाहिए। हमने एफआईआर दर्ज करा दी है। आगे की कार्रवाई भी कराएंगे। 

इस पर मामले को लेकर प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग जो वीडियो चला रहे हैं, उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए। विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण काम चल रहा था। वहां के विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर से कह रहे थे कि हमें कांट्रेक्टर से मिलवाइए और कमीशन दिलवाई जाय।

हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कमीशन ना मिलने के चलते जैसे ही रात को सड़क बनाई जाती थी, वह सुबह जाकर उसे उखाड़ देते थे और करप्शन का आरोप लगाते थे। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह के कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में आकर जो करेगा मैंने भी वही किया है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)