सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत गोडबहरा गांव में आज सनसनी फैल गई। आज सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भैयालाल सेन के रूप में हुई है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण झूरही सरई मार्ग पर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि भैयालाल सेन की करंट लगाकर हत्या की गई है। साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को सड़क पर फेंका गया है। शरीर पर जलने के निशान हैं।
परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं करेगी तब तक हंगामा शांत नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर सरई पुलिस काफी एक्टिव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी ने कहा है कि शव का पीएम कराने उपरांत रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि घटना स्थल पर परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन बना हुआ है। वहीं ग्रामीण के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्थिति भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Comments (0)