76,400 रुपये कीमत में HERO ने लॉन्च किया नियो-रेट्रो लुक वाला नया स्कूटर

76,400 रुपये कीमत में HERO ने लॉन्च किया नियो-रेट्रो लुक वाला नया स्कूटर
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 31 Oct 2026, 04:00 PM IST | 1 min read
76,400 रुपये कीमत में HERO ने लॉन्च किया नियो-रेट्रो लुक वाला नया स्कूटर
Share:

हीरो मोटोकॉर्प ने अपना नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 110 सीसी सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन को लॉन्च कर दिया है। स्कूटर में फ्रेश और अलग स्टाइल दी गई है। 

त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस स्कूटर के खास एडिशन को भी लॉन्च कर दिया है। नए एडिशन में हीरो ने नियो रेट्रो स्टाइलिंग पर भी फोकस किया है। इसमें दो नए ड्यूल टोन कलर ऑप्शन और एक्सक्लूसिव कास्ट कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।

 हीरो डेस्टिनी 110 में मैट गोल्ड फिश सिल्वर लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे के साथ भूरे रंग के इनर पैनल मिलेंगे। वहीं मैट एरीज ब्राउन के साथ काले कलर के इनर पैनल मिलेंगे। 

क्या है स्कूटर में खास? 

नई हीरो डेस्टिनी क्लासिक एडिशन के दोनों कलर ऑप्शन में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स मिलेगी। इसके अलावा स्कूटर में बॉडी कलर मिरर और सीट मिलती है। स्कूटर में 3D क्लासिक एडिशन की बैजिंग और ब्रांडेड रिम टेप भी दिया गया है। 

इनमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यानी स्कूटर अंदर से पहले जैसा ही है। इस स्कूटर में 785 एमएम की लंबी सीट भी लोगों को मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट की सबसे लंबी सीट इसी में दी गई है। इसके अलावा ज्यादा लेग रूम भी लोगों को मिलेगा। स्कूटर 12 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आपको बाजार में उपलब्ध है। 

जानिए कितनी है कीमत

 इसमें 19 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। फ्रंट में छोटा स्टोरेज कंपार्टमेंट भी लोगों को मिलेगा जिसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, बूट लैंप भी उपलब्ध रहेगा। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलॉय व्हील और क्रोम डिटेलिंग भी शामिल किया गया है। हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन में 110 सीसी का इंजन लोगों को मिलेगा। इसमें से i3s टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी में मदद करती है। स्कूटर ₹76,400 के एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध होगा जिसे हीरो की डीलरशिप से भी खरीदा जा सकता है।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)