मेरे बेटे से अगर प्यार है तो मर जाओ... फिर छात्रा ने कर लिया सुसाइड

अहमदाबाद में कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा, सत्रह साल की छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने टीएंजर बेटे से दोस्ती को लेकर छात्रा से उसके घर जाकर बात की थी। इस घटना के कुछ ही घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 14 Sep 2026, 03:37 PM IST | 1 min read
मेरे बेटे से अगर प्यार है तो मर जाओ... फिर छात्रा ने कर लिया सुसाइड
Share:
अहमदाबाद में कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा, सत्रह साल की छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने टीएंजर बेटे से दोस्ती को लेकर छात्रा से उसके घर जाकर बात की थी। इस घटना के कुछ ही घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 
 
परिजनों की शिकायत के आरोप पर पुलिस ने जांच शुरू की और महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी महिला की पहचान चालीस वर्षीय नेहा गोहिल के रूप में हुई है। 
 
आरोप है कि वह अपने बेटे के साथ पढ़ने वाली छात्रा के घर गई थी,  छात्रा के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। छात्रा अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके के एक स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। 
 
शिकायत में बताया गया कि छात्रा और नेहा गोहिल का बेटा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच में सोशल मीडिया पर बातचीत भी होती थी। बीते छह महीना पहले दोनों परिवार को इस बातचीत के बारे में पता चला था। इसके बाद दोनों के माता-पिता ने अपने-अपने बच्चों को समझाकर पढ़ाई करने की सलाह दी थी। शिकायत के अनुसार दोनों छात्र स्कूल के मैदान में एक साथ बैठे मिले थे। इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के माता-पिता को फोन पर पूरी जानकारी दी। 
 
इसके दो दिन बाद नेहा गोहिल अपने बेटे के साथ छात्रा के घर पहुंची। आरोप है कि वहाँ दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, जो बाद में बहस के रूप में बदल गई। छात्रा के परिवार ने बाद में सोसाइटी के चेयरमैन के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। 
 
सोसाइटी में लगे कैमरे में आवाज भी रिकॉर्ड होती है। शिकायत में दावा है कि नेहा गोहिल और छात्रा के बीच लगभग तीस मिनट तक बात हुई। इस बातचीत में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मामला सामने आया। 
 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बहस के दौरान नेहा गोहिल ने छात्रा से बार-बार कहा कि वह उसके बेटे से सच में प्यार करती है तो मर जाए। आरोप है कि महिला ने इस घटना से परिवार की प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले असर का भी जिक्र किया। शिकायत में यह कहा गया है कि महिला ने शाम को दोबारा लौटकर छात्रा के परिवार से बात करने की भी धमकी दी थी। 
 
परिजनों का आरोप है कि इस बातचीत के दौरान छात्रा काफी परेशान भी और मानसिक दबाव भी झेलना पड़ा। शिकायत के अनुसार महिला की बातों से छात्रा डर गई और उसने बदनामी का भय सताने लगा। परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना में नाबालिग छात्रा को मानसिक आघात पहुंचा, जिसके बाद वह आत्महत्या कर ली। 
 
छात्रा का छोटा भाई दूध लेने के लिए घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी बहन छत के पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पड़ोसियों को इस घटना की बारे में जानकारी दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। 
 
पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और शव को पीएम हेतु चिकित्सालय भेज दिया, जहाँ उसका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद परिवार ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
 
शिकायत में आरोप लगाया कि महिला के घर आने और छात्रा से हुई बहस के बाद उनकी बेटी को काफी आघात पहुंचा और बदनामी का डर के कारण उसने अपने आत्महत्या कर ली।
 
 हालांकि स्थानीय पुलिस ने शिकायत के आधार पर नेहा गोहिल को आत्महत्या के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 जांच के दौरान छात्रा और आरोपी के बेटे के बीच में सोशल मीडिया पर हुई बातचीत का घटनाक्रम भी सामने आया है। स्कूल में दोनों को एक साथ बैठने की घटना सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
 
 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)