दसवीं की छात्रा को तीन दिन बंधक बनाकर नौ लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

खबर बेहद ही हैरान कर देने वाली है और बता दें कि तेलंगाना के मेडचल मलकाजगिरी जिले में कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ कथित गैंग रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि नौ-नौ दरिंदों ने बलात्कार किया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 15 Sep 2026, 04:36 PM IST | 1 min read
दसवीं की छात्रा को तीन दिन बंधक बनाकर नौ लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार
Share:
खबर बेहद ही हैरान कर देने वाली है और बता दें कि तेलंगाना के मेडचल मलकाजगिरी जिले में कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ कथित गैंग रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि नौ-नौ दरिंदों ने बलात्कार किया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। 
 
यह घटना मेडचल मलकाजगिरी जिले के अलवाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक  आरोपियों ने लड़की के एक पुरुष दोस्त की मदद से उसे पहले अगवा किया। इसके बाद कथित तौर पर तीन दिनों तक उसका यौन शोषण किया। 
 
अलवाल पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुल नौ लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वहीं नौवां आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
 
 पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा को अगवा करने के लिए उसके एक पुरुष दोस्त की मदद ली। इसके बाद कथित तौर पर तीन दिनों तक उसका यौन शोषण किया। हालांकि उपलब्ध जानकारी में साफ नहीं किया गया है कि छात्रा को कब और कहां से अगवा किया गया था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
 
 यह मामला तेलंगाना के मेडचल मलकाजगिरी जिले के अलवाल पुलिस स्टेशन की है। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को पहचान लिया है और गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि नौवां आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। 
 
फिलहाल पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापामारी भी कर रही है।
 
Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)