सिंगरौली जिले के कुदवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हर्राहा गांव में एक दुखद खबर सामने आई। यहां मवेशी चराने गई 13 वर्ष की मासूम बच्ची गोपद नदी में डूब गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुशीला सिंह निवासी हर्राहा गांव के रूप में हुई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार सुशीला कल दोपहर मवेशी चराने के लिए जंगल तरफ गई थी। इसी दौरान गोपद नदी में नहाने के लिए वह गई। अचानक तेज बहाव में वह लापता हो गई।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की और घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू करा। काफी मशक्कत के बाद आज बच्ची का शव नदी किनारे से होमगार्ड एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।
रेस्क्यू टीम ने शव को कुदवार चौकी पुलिस को भी सौंप दिया है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम हेतु चिकित्सालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)