टीटी मेरा कपड़ा उतार रहा है...  युवती ने खुद फाड़े अपने कपड़े... कैमरे में कैद हुआ पूरा ड्रामा

ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रही एक युवती का जब टिकट चेक किया जा रहा था उस समय विवाद की स्थिति बन गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला ने टीटी को फंसाने के लिए अपने कपड़े तक फाड़ लिए लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि सीट के सामने वाले   युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। बाद में यही वीडियो रेलवे अधिकारियों के सामने पहुंचा और पूरी घटना सामने आई है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 20 Sep 2026, 06:38 PM IST | 1 min read
टीटी मेरा कपड़ा उतार रहा है...  युवती ने खुद फाड़े अपने कपड़े... कैमरे में कैद हुआ पूरा ड्रामा
Share:
ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रही एक युवती का जब टिकट चेक किया जा रहा था उस समय विवाद की स्थिति बन गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला ने टीटी को फंसाने के लिए अपने कपड़े तक फाड़ लिए लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि सीट के सामने वाले   युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। बाद में यही वीडियो रेलवे अधिकारियों के सामने पहुंचा और पूरी घटना सामने आई है।
 
 पूरा मामला 11 सितंबर का बताया जा रहा है जहां दानापुर से सिकंदराबाद जा रही दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का यह वीडियो है। युवती के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। 
 
घटना दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच की बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के दानापुर से रवाना होने के बाद चेकिंग स्टाफ सेकंड एसी कोच में टिकट की जांच कर रहा था। इसी दौरान युवती से टिकट मांगा गया लेकिन वह टिकट नहीं दिखाती और खुद ही रौब झाड़ने लगी। 
 
इसके बाद सेकंड एसी कोच से युवती को निकलकर थर्ड एसी कोच में युवती खुद जाकर बैठ गई। जब चेकिंग स्टाफ वहां पहुंचा तो महिला अपनी बच्ची के साथ मौजूद थी।
 
 अधिकारियों के मुताबिक महिला से कई बार टिकट बनवाने के लिए कहा गया लेकिन उसने टिकट नहीं बनवाया।
 
 
 पैसे दे रहे हैं फिर भाई को फोन करने लगी
 
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला और टीटी के बीच में बहस हो रही है। महिला कहती सुनाई दे रही है कि वह पैसे देने के लिए तैयार है। इस पर टीटी जवाब देते हैं कि पैसे नहीं वैध टिकट दिखाइए। इसके बाद महिला कहती है वह अपने भाई को फोन कर रही है। 
 
दावा है कि उसका भाई भी इंडियन रेलवे में टीटी है। वीडियो में महिला अपना नाम राधिका तिवारी बताती हुई दिखाई देती है। कुछ देर बाद वह अपने मोबाइल पर रेलवे पुलिस का हेल्पलाइन नंबर खोजती हुई भी दिखाई देती है। 
 
वीडियो में वह आसपास मौजूद लोगों से यह कहते सुनाई देती है कि वह टीटी को फंसा देगी। वीडियो सामने आने के बाद महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई भी वीडियो में दिखाई देती है। वह चेकिंग स्टाफ के साथ बहस करती है और कथित तौर पर धमकी और गाली गलौज भी करती है। 
 
वहीं टीटी आपस में रेलवे कंट्रोल को घटना की जानकारी देते हुए सुनाई देता है। महिला को शायद यह पता नहीं था कि सामने बैठा युवक पूरे घटना का वीडियो बना लिया है। 
 
ट्रेन जब करीब शाम 4:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची तो रेलवे कंट्रोल से मिली जानकारी के बाद आरपीएफ की महिला टीम वहां से पहले मौजूद थी। महिला को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। इस दौरान जिस यात्री ने पूरी घटना रिकॉर्ड की थी उसने अपना मोबाइल वीडियो रेलवे स्टाफ को दिखाया। 
 
रिकॉर्डिंग में महिला के कपड़े फाड़ने से पहले का पूरा घटनाक्रम भी मौजूद है। फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपना परिचय राधिका तिवारी के रूप में दिया।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)